फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Apples in Kashmir: All cold storage units in Kashmir are full, 20 lakh metric tons of apples are produced year

Apples in Kashmir: कश्मीर में सभी कोल्ड स्टोरेज इकाइयां फुल, हर साल 20 लाख मीट्रिक टन सेब होता है उत्पादित

Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

कश्मीर में हर साल औसतन 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब का उत्पादन होता है। यह आंकड़ा कुछ वर्षों में 25 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन
Apples in Kashmir: All cold storage units in Kashmir are full, 20 lakh metric tons of apples are produced year
सेब का तुड़ान - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर घाटी में सभी कोल्ड स्टोरेज इकाइयां फुल हो गई हैं। बागवानों का कहना है कि बाजारों में सेब की अच्छी मांग है। इन्हें कोल्ड स्टोरेज इकाइयों में रखते हैं। इस साल पहले ही कोल्ड स्टोरेज इकाइयां बुक कर ली हैं, ताकि अगले साल मार्च के बाद अच्छे दाम मिल सकें। उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ वर्षों की तुलना में इस बार उत्पादन कम है।

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बागवान ऐजाज डार ने कहा कि बसंत के महीने में सेब की मांग बढ़ जाती है। इसलिए बागवान अपने उत्पादन का कुछ हिस्सा कोल्ड स्टोरेज इकाइयों में रखना पसंद करते हैं। सिडको लस्सीपोरा में कोल्ड स्टोरेज इकाइयों में से एक के प्रबंधक महराज अहमद ने कहा कि उनका 99 प्रतिशत स्टोर पहले से ही भरा है। एक अन्य स्टोर के कर्मचारी अशफाक अहमद ने कहा कि उनकी इकाई की क्षमता 3 लाख सेब पेटियां रखने की है। इनमें से लगभग 90 प्रतिशत की बुकिंग मार्च में ही हो गई थी।

विज्ञापन

Apples in Kashmir: All cold storage units in Kashmir are full, 20 lakh metric tons of apples are produced year
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज इकाइयों ने बागवानी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला दी है। ये उत्पादकों को अपनी इच्छा के अनुसार अपना उत्पादन बेचने का विकल्प देते हैं। उनहोंने कहा, कोल्ड स्टोरेज इकाइयां सैकड़ों लोगों को रोजगार भी प्रदान करती हैं। मजदूरों को भी काम मिलता है, क्योंकि अब सेब की पैकिंग का काम साल भर चलता है। कश्मीर में लगभग 50 कोल्ड स्टोरेज इकाइयां हैं। इनमें से अधिकांश सिडको लस्सीपोरा में हैं।

एक अन्य मैनेजर बशीर असद ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज इकाइयों ने सेब उत्पादकों को अपनी इच्छा के अनुसार उत्पादन बेचने की आजादी दी है। हमारे सेब की दुनिया भर में मांग है। हालांकि कोल्ड स्टोरेज इकाइयों की संख्या अभी बहुत कम है।

Apples in Kashmir: All cold storage units in Kashmir are full, 20 lakh metric tons of apples are produced year
कश्मीर में सेब - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में हर साल औसतन 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब का उत्पादन होता है। यह आंकड़ा कुछ वर्षों में 25 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाता है। जम्मू-कश्मीर में 2017 के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि कश्मीर की आधी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सेब उद्योग पर निर्भर है और 3.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र सेब की खेती के अंतर्गत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed