फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath Yatra remained suspended on Thursday due to bad weather and damage to the pilgrimage route

अमरनाथ यात्रा स्थगित रही: रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला, मौसम साफ रहा तो आज हो जाएगी बहाल

Fri, 18 Jul 2025 12:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:09 AM IST
सार

कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रा मार्गों को नुकसान हुआ है। इन पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए गुरुवार को दोनों आधार शिविरों से पवित्र गुफा की ओर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
Amarnath Yatra remained suspended on Thursday due to bad weather and damage to the pilgrimage route
Amarnath Yatra 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में लगातार खराब मौसम और तीर्थयात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण अमरनाथ यात्रा गुरुवार को स्थगित रही। पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना नहीं किए गए। बालटाल मार्ग पर बरारीमर्ग और जेड मोड़ के बीच बुधवार की शाम को भूस्खलन हुआ था। सेना ने रास्ते में फंसे 3500 तीर्थयात्रियों को लंगर व अन्य जगह सुरक्षित ठहराया है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा तो यात्रा बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रा मार्गों को नुकसान हुआ है। इन पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए वीरवार को दोनों आधार शिविरों से पवित्र गुफा की ओर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारी और कर्मचारी लगातार बारिश के कारण प्रभावित तीर्थयात्रा मार्ग पर मरम्मत कार्य करने में जुटे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पर्याप्त सुरक्षा दल तैनात होने पर तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर से नीचे उतरने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के प्रयास दिनभर जारी रहे
अधिकारियों के अनुसार बरारीमर्ग स्थित शिविर निदेशक और भारतीय सेना के कंपनी कमांडर खुद बचाव अभियान की निगरानी करते रहे। रास्ते में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बालटाल बेस कैंप पहुंचाने के प्रयास दिनभर जारी रहे। सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है। निकाले गए श्रद्धालुओं के लिए सेना ने खाने-पीने का भी प्रबंध किया है।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं से फुल हुए आधार शिविर
अमरनाथ यात्रा स्थगित होने पहलगाम और बालटाल मार्ग के आधार शिविर श्रद्धालु फुल हो गए हैं। जम्मू का भगवती नगर स्थित यात्री निवास भी श्रद्धालुओं से भर गया है। वीरवार को यहां से जत्था कश्मीर की ओर रवाना नहीं किया गया। जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार कठुआ जिले के लखनपुर में भी श्रद्धालुओं को रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed