फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath Yatra 2022: Now Amarnath pilgrims food to be cook by solar energy

Amarnath Yatra 2022: अब सौर ऊर्जा से बनेगा अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर, प्रदूषण से होगा बचाव

Thu, 21 Jul 2022 10:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 10:07 AM IST
सार

अब श्री अमरनाथ यात्रियों के लंगर और पानी गर्म करने के लिए पेड़ों से लकड़ियां काटने की जरूरत नहीं पडे़गी। न ही कोयले का इस्तेमाल करना पड़ेगा। अब सौर ऊर्जा से अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर बनेगा।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Now Amarnath pilgrims food to be cook by solar energy
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल आधार शिविर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पहला पैराबोलिक सोलर कॉन्सेंट्रेटर इंस्टॉल किया गया है। यह सौर ऊर्जा का पायलट प्रोजेक्ट है। इसमें सूर्य से मिली ऊर्जा से खाना पकाया जाता है। अब यात्रियों के लंगर और पानी गर्म करने के लिए पेड़ों से लकड़ियां काटने की जरूरत नहीं पडे़गी। न ही कोयले का इस्तेमाल करना पड़ेगा। नए प्रोजेक्ट से धुआं नहीं होगा, जिससे प्रदूषण नहीं फैलेगा। एक हफ्ते से इस प्रोजेक्ट का ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन


सामान्य परिस्थिति में इस सोलर कॉन्सेंट्रेटर से 700 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान हासिल किया जा सकता है। इस बार जम्मू-कश्मीर रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट एवं पंचायत विभाग ने तीर्थयात्रा मार्ग की सफाई का जिम्मा लिया है। इसी पहल के हिस्से के तौर पर इस सोलर कॉन्सेंट्रेटर को स्थापित किया गया है। इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिली है। स्वाहा के समीर शर्मा ने बताया कि अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है तो लंगर में भोजन बनाने या गर्म पानी के लिए लकड़ी या कोयला जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे धुएं से तो मुक्ति मिलेगी ही और साथ ही पेड़ों की कटाई भी रुकेगी।  
विज्ञापन


कैसे काम करता है सोलर कॉन्सेंट्रेटर

स्वाहा की टीम ने बताया कि इसे शेफलर सोलर डिश या पैराबोलिक सोलर कॉन्सेंट्रेटर भी कहते हैं। बालटाल में लगे सोलर कॉन्सेंट्रेटर पर 16.16 स्क्वेयर मीटर  की दो डिश लगाई गई हैं। इन डिश पर लगे कांच पर जब सूरज की किरणें पड़ती हैं तो उसका रिफ्लेक्शन एक फोकल पॉइंट पर इकट्ठा होता है। सोलर एनर्जी एक जगह कॉन्सन्ट्रेट होती है उसकी मदद से हम कुकिंग कर सकते हैं। अभी इस प्रोजेक्ट का ट्रायल चल रहा है। सफल रहने पर इसी से ही यात्रियों के लिए खाना बनेगा। उन्होंने कहा कि यह तकनीक 20-25 वर्ष पहले भारत में आई। सरकार ने देशभर में इसे 4 जगह लगाया। एक डिश इंदौर में बरली संस्थान में लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed