{"_id":"0e068050-607c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"administration-is-preparing-to-handle-snowfall-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बर्फबारी से निपटने की तैयारी में प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बर्फबारी से निपटने की तैयारी में प्रशासन
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के कई इलाकों में मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के दौरान बर्फबारी की चेतावनी के बाद प्रशासन इससे निपटने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
गत दिनों में मौसम विभाग ने 17-19 जनवरी के बीच बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। इसके तहत कश्मीर और लद्दाख संभाग के पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात तथा मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
प्रशासन ने विशेषकर ट्रैफिक पुलिस (जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग) को 17 और 18 जनवरी को मार्ग बंद रखने की सूचना दी थी, लेकिन बुधवार को इसमें फेरबदल किया गया है। अब जम्मू से श्रीनगर आने वाले वाहनों को आधे दिन तक श्रीनगर की ओर आने की छूट दी गई है। वाहनों को आठ बजे नगरोटा और दस बजे उधमपुर पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन