Srinagar: लाल बाजार के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, जानमाल का कोई नुकसान नहीं, जांच जारी
श्रीनगर के लाल बाजार स्थित उमर कॉलोनी में तीन मंजिला आवासीय मकान में आग लगी, जिसे दमकल कर्मियों ने समय रहते काबू में किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर शहर के लाल बाजार स्थित उमर कॉलोनी में एक तीन मंजिला आवासीय मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
#WATCH | Jammu and Kashmir: A fire incident was reported involving a three-storied residential house at Umar Colony, Lal Bazar, Srinagar. Several fire tenders were rushed to the spot. After sustained efforts, the fire was successfully contained to the affected house, thereby… pic.twitter.com/0MCquGsgc0
— ANI (@ANI) December 29, 2025