{"_id":"143-42054","slug":"Sri-nagar-42054-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में बर्फबारी और बूंदाबांदी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में बर्फबारी और बूंदाबांदी जारी
Sri nagar
Updated Wed, 25 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उच्च पर्वतीय इलाकों के साथ ही कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में रविवार की रात फिर बर्फबारी और बूंदाबांदी से मौसम बिगड़ा रहा। सोमवार की सुबह श्रीनगर के तमाम इलाकों में बर्फ की सफेद चादर दिखाई दी। छतों, वाहनों और सड़कों पर सुबह बर्फ की बिछ गई। इसके बाद दोपहर में फिर हुई बूंदाबांदी ने मौसम के मिजाज को और बिगाड़ दिया। काजीकुंड, कुकरनाग और गुलमर्ग में दोपहर और शाम को भी बर्फबारी जारी रही। खराब मौसम की वजह से सोमवार को भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, बर्फबारी और बारिश ने तापमान में और गिरावट ला दी है। टनमर्ग, सोनामर्ग, मुगलरोड पीर की गली आदि इलाकों में रात भर बारिश होती रही। श्रीनगर का तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार काजीकुंड का माइनस 2.7, कुपवाड़ा का माइनस 2.7, गुलमर्ग का माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। खराब मौसम और बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर लोग फंसे रहे। जवाहर टनल और पत्नीटाप के आसपास भारी बर्फबारी की वजह से आवागमन में परेशानी रही। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित होने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोग घंटों रास्ते में ही फंसे रहे।