{"_id":"143-39396","slug":"Sri-nagar-39396-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल का शीर्ष कमांडर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल का शीर्ष कमांडर गिरफ्तार
Sri nagar
Updated Tue, 15 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (ब्यूरो)। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर मंजूर उर्फ अरशद उर्फ जुनैद को बांडीपोरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकी जुनैद के पास से एके-56 और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। हिज्ब का यह शीर्ष कमांडर 14 साल से आतंकी गतिविधियों में लिप्त था। जुनैद नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करने वाले आतंकियों की गाइड के रूप में मदद करता था। नाम बदल कर छिपने में इस आतंकी को महारत हासिल है। पूछताछ में जुनैद ने आतंकी संगठनों के बारे में कई राज उगले हैं। सुरक्षा एजेंसियों से सूचना मिली थी कि बांडीपोरा के तुर्कपुरा इलाके में आतंकी एक मकान में छिपा है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर जुनैद को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि जुनैद बांडीपोरा, गांदरबल आदि इलाकों में नियंत्रण रेखा पार करने वाले आतंकियों की मदद कर रहा था। पिछले महीने वह गांदरबल इलाके में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। जुनैद को पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोमवार से पहले ही उठा लिया था। उसे साथ लेकर पुलिस की टीम छापामारी में लगी थी।
विज्ञापन