{"_id":"143-39323","slug":"Sri-nagar-39323-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियारतदारों ने मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियारतदारों ने मांगी मन्नत
Sri nagar
Updated Sun, 13 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (ब्यूरो)। पुराने शहर फतेहकदल इलाके में स्थित दरगाह खानकाहे मौला के सालाना उर्स के मौके पर शनिवार को जियारतदारों की भारी भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने दरगाह पर फातेहा पढ़ मन्नतें मांगी। सुबह से ही जियारतदारों का आना-जाना लगा रहा। उर्स के लिए दरगाह कमेटी की तरफ से सभी इंतजाम किए गए थे। दरगाह के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। दरगाह खानकाहे मौला के सालाना उर्स पर हर साल हजारों की भीड़ जुटती है। शनिवार को भी दूर दराज से आए अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर फातेहा पढ़ी। दरगाह पर फूल चढ़ाकर मन्नतें मांगने का सिलसिला देर रात तक चला। इस मौके पर तमाम अकीदतमंदों ने लंगर भी किया। दरागाह को फूलों और बिजली की लतरों से सजाया गया था। सुबह कमेटी की तरफ से कुरआनख्वानी, गुस्ल और चादरपोशी की गई। दरागाह के अलावा आसपास के इलाके में भी सजावट रही। उर्स में औरतों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बच्चे और बूढ़े भी फूलों की चादर लेकर दरगाह पर पहुंचे। देर रात तक अकीदतमंदों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन