{"_id":"143-37001","slug":"Sri-nagar-37001-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप गहरे नाले में गिरी, नौ लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप गहरे नाले में गिरी, नौ लोगों की मौत
श्रीनगर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी इलाके में शुक्रवार को सूमो यात्री वाहन के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए।
इसमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मरने वाले लोग रिश्तेदारों के घर से ईद की मुबारकबाद देकर लौट रहे थे। सूमो यात्री वाहन (जेके05ए-4420) बरनेट गांव से बोनियार की ओर आ रहा था। वाहन में काफी संख्या में यात्री थे।बोनियार थाने से थोड़े पहले वाहन अनियंत्रित हो गया।
चालक उस पर नियंत्रण नहीं कर सका। लिहाजा सूमो वाहन करीब दो सौ फीट गहरे नाले में जा गिरा। इसमें सवार स्थानीय निवासी अब्दुल हमीद, मुश्ताक अहमद, बशीर खां, अब्दुल क्यूम, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद रशीद, जुमादीन, मुश्ताक तथा गुलाम हसन की मौत हो गई।
विज्ञापन
चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी होते ही आसपास के लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए। सेना तथा पुलिस का एक दल भी पहुंच गया। लोगों की सहायता से घायलों तथा शवों को नाले से निकाला गया।
सभी घायलों को पहले पास के अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उन्हें श्रीनगर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन ने बाद में अस्पताल में
दम तोड़ा।