Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   कई बार गुजर गई मौत करीब से

कई बार गुजर गई मौत करीब से

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
अनंतनाग। माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराने वाले जेकेएलआई रायफल्स के रफीक अहमद मलिक कहते हैं कि सफर जोखिम भरा है। कई बार तो लगा कि मौत करीब से गुजर गई। उनके चार साथियों की तो रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने फिर भी हिम्मत नहीं हारी। इसीलिए उन्हें और उनके तीन अन्य साथियों को सफलता मिली।
विज्ञापन

जिला निवासी रफीक अहमद बताते हैं कि जेकेएलआई रायफल्स के उन समेत 36 साथियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने के लिए चार वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने 36 साथियों के साथ इसी वर्ष मई में सफर शुरू किया। 21 दिन में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंच गए और नौ दिन में वापसी हुई।
विज्ञापन

वह बताते हैं कि रास्ते में हालत बिगड़ने पर उनके चार साथियों की मौत हो गई। आक्सीजन कम और जलवायु विपरीत होने की वजह से उनकी भी कई बार हालत बिगड़ी। कई बार तो मौत करीब लगी और लगा कि अब जिंदगी नहीं बचेगी। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कई बार लगा कि सांस थम गई। त्वचा से भी परेशानी होने लगी। जोखिम भरी पहाड़ियों का सफर असंभव लगने लगा। फिर भी हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार डर पर नियंत्रण करके आगे बढ़ते रहे। रफीक कहते हैं कि वे रोमांचकारी इस यात्रा को कभी नहीं भूलेंगे। कामयाब होने की चाहत उन्हें प्रेरित करती रही। वह कहते हैं कि पहले पड़ाव पर पहली रात में ही लगने लगा कि आगे नहीं बढ़ सकेंगे। हिम्मत करके आगे बढ़ते गए।

वे कहते हैं कि तमाम मुश्किलों से जूझते और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए तीन अन्य साथियों के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंच गए। 36 साथियों में से चार की मौत हो गई, उन समेत चार चोटी फतह करने में सफल रहे। घर लौटने पर सभी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। उन्हें भी बहुत खुशी मिली। उनकी दोनों पुत्रियां, पत्नी और मां भी खुश हैं। पत्नी और पुत्री कहती हैं कि सफर के दौरान मिलने वाली सूचनाओं से तो लगता था कि पता नहीं उनके वह लौटेंगे भी या नहीं। चार साथियों की मौत से तो सभी परिवार वाले दहल गए। रफीक कहते हैं कि अगर जज्बा हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्हें मलाल है कि राज्य सरकार ने उन्हें सम्मान देना तक उचित नहीं समझा। इसका परिवार वालों को और जिले के लोगों को भी काफी मलाल है। सभी चाहते हैं कि रफिक को सम्मान मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed