{"_id":"143-34935","slug":"Sri-nagar-34935-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन पूरी तरह तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन पूरी तरह तैयार
Sri nagar
Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। बनिहाल-काजीगुंड रेल सेक्शन पूरी तरह से तैयार हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने इस सेक्शन पर ट्रायल भी पूरा कर लिया है। पूरे ट्रैक की जांच कर ली गई है और कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी ने भी नई दिल्ली में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। ट्रैक को सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया है, जो अगले कुछ दिनों तक दिन-रात चौकसी बरतेंगे।
रविवार को एनएसजी, एसपीजी की विशेष टीम व अधिकारी भी काजीगुुंड से बनिहाल तक दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। आईजी रेलवे डा. कमल सैनी के अनुसार प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। काजीगुंड और बनिहाल रेलवे ट्रैक के आसपास की पहाड़ियों पर भी जवानों को तैनात किया गया है। ट्रैक के आसपास लगातार जवानों की गश्त जारी है और आधुनिक उपकरणों से जांच की जा रही है। अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। वहीं, रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक ट्रेन दौड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रेलवे का काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ ट्र्रेन परिचालन का जिम्मा ही उनके पास है। सोमवार को डीआरएम एनसी गोयल पहुंच रहे हैं और रेलवे की तैयारियों का जायजा लेंगे।
ट्रैक के अंदर 11.729 किमी लंबी सुरंग में सीसीटीवी कैमरे, आग बुझाने के संयंत्र, विशेष लाइटें, आक्सीजन सिलेंडर का भी प्रबंध किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सुरंग के अंदर भी रेल कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा बलों के अधिकारियों के आदेशानुसार ही सुुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। हालात को देखकर सुरक्षा में अंतिम समय में बदलाव भी किया जा सकता है।