{"_id":"143-31452","slug":"Sri-nagar-31452-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के स्वागत के दौरान पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के स्वागत के दौरान पथराव
Sri nagar
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/ अनंतनाग। काजीगुंड के करीब लोअर मुंडा स्थान पर आज नेकां नेता के विधान परिषद सदस्य बनने की खुशी में आयोजित जलूस पर पथराव होने से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। नेकां नेता ने इसके पीछे पीडीपी कार्यकर्त्ताओं का हाथ बताया है, जबकि पुलिस ने इसको मामूली घटना करार दिया है । प्राप्त सूचनाओं के अनुसार हाल ही में विधान परिषद चुन लिए गए नेकां नेता अब्दुल मजीद भट्ट के पहली बार जम्मू से कश्मीर लौटने पर कार्यकर्त्ताओं द्वारा स्वागत के लिए कार्र्यकम आयोजित कर रखा था। दर्जनों वाहन तथा सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने अपने नेता का पहले जवाहर सुरंग पर स्वागत किया और उसके बाद जलूस के रूप में उनको काजीगुंड की ओर लाया जा रहा था। बताया गया है कि लोअर मुंडा के स्थान पर कुछ नेकां कार्यकर्त्ताओं को दुकानदारों तथा अन्य लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसके बाद उन्होंने नेकां कार्यकर्त्ताओं पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह कोई गंभीर मामला नहीं है। वैसे नेकां कार्यकर्त्ताओं ने पथराव के दौरान उनकी पार्टी के कुछ लोगों के घायल होने का भी आरोप लगाया है। इस बीच विधान परिषद सदस्य अब्दुल मजीद भट्ट ने पथराव के लिए पीडीपी कार्यकर्र्त्ताओं को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन