फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   हिंसाग्रस्त क्षेत्र में आज निषेधाज्ञा रहेगी

हिंसाग्रस्त क्षेत्र में आज निषेधाज्ञा रहेगी

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर संभाग के हिंसा ग्रस्त इलाकों में प्रशासन ने शुक्रवार को जूमे की नमाज़ को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। कर्फ्यू जैसी सख्ती रहेगी। किसी को घूमने फिरने की छूट नहीं होगी। इसके अतिरिक्त पहले से जारी कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी ।कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त डा. असगर समून ने अमर उजाला को बताया कि वीरवार को कश्मीर के कई जिलों में हुई हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने हिंसा ग्रस्त तथा अन्य संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। रात 12 बजे से इसे सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आठ पुलिस थाना क्षेत्रों में पहले से जारी कर्फ्यू में भी शुक्रवार को किसी प्रकार की ढील नहीं देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी सख्ती बरतने को कहा गया है।इस बीच सबसे अधिक संवेदनशील माने जाने वाले बारामुला जिले में भी प्रशासन द्वारा कर्फ्यू की तरह सख्ती करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले के सोपोर कसबे में पहले ही कर्फ्यू लगा हुआ। बारामुला के जिलाधिकारी के अनुसार स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात से ही धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed