{"_id":"143-29125","slug":"Sri-nagar-29125-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से कतराने लगे हैं पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से कतराने लगे हैं पर्यटक
Sri nagar
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकी अफजल गुरु को नौ फरवरी को फांसी के बाद कर्फ्यू के दौरान अखबार, केबल नेटवर्क, इंटरनेट बंद होने के साथ ही दहशत रहने से करीब 80 फीसदी पर्यटक घाटी छोड़ चुके हैं। घाटी के हालात शांत नहीं रहने की वजह से स्थानीय लोगों का भी पलायन जारी है। घाटी में अशांति बनी रहने से पर्यटकों ने आना कम कर दिया है। स्थानीय लोग भी घाटी छोड़ कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजी रोटी के लिए लगातार जा रहे हैं। इन दिनों मौसम पर्यटकों को लुभाने वाला था। काफी पर्यटक यहां पहुंचे हुए थे। 9 फरवरी को अफजल गुरु को फांसी के बाद समूचे कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया गया। सभी तरह की सेवाएं ठप हो गईं। कर्फ्यू में ढील मिलते ही पर्यटकों ने रवाना होना शुरू कर दिया। अब तक 80 फीसदी पर्यटक यहां से जा चुके हैं, जबकि मौसम अच्छा होने की वजह से किसी पर्यटक का यहां से जाने का मन नहीं है। लेकिन हालात के आगे मजबूर है। श्रीनगर के कई परिवार दिल्ली और मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन