फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   छेड़खानी पर महिला पंच ने सरपंच पर दे मारा टीवी

छेड़खानी पर महिला पंच ने सरपंच पर दे मारा टीवी

Wed, 16 Jan 2013 05:31 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Wed, 16 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
अनंतनाग। महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। हैरानी तो तब होती है, जब समाज की बेहतरी में लगे जिम्मेदार लोगों द्वारा ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की जाती है। मंगलवार को अनंतनाग के शिकन में ऐसी ही एक घटना सरपंच द्वारा दोहराने की कोशिश की गई, जब महिला पंच उसके घर अपने क्षेत्र के लोगों की बात लेकर पहुंची, तभी सरपंच ने उससे छेड़खानी करनी शुरू कर दी। अपनी इज्जत बचाने के लिए आखिरकार महिला पंच ने सरपंच के ही घर के कमरे में रखा टेलीविजन उसके सिर पर दे मारा और किसी तरह भागने में सफल हो गई। घर पहुंचकर पंच ने अपने भाई से उक्त बात बताई। जब भाई सरपंच के घर पूछताछ के लिए पहुंचा तो सरपंच ने उसे भी पीट डाला। इसके बाद महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच मोहम्मद असरफ के घर मंगलवार को महिला पंच अपने क्षेत्र के लोगों की बात को लेकर गई थी। उसने सरपंच को बताया कि लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। महिला की बात सुनने के बाद सरपंच ने उसे बैठने के लिए कहा। कुछ देर बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर छेड़खानी शुरू कर दी, जिस पर महिला पंच ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। सरपंच पर इसका कोई असर नहीं होता देख महिला ने घर में रखा टीवी उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इसके बाद उसने अपने घर पहुंचकर सारी बात भाई को बताई। मामले में पूछताछ के लिए जब उसका भाई सरपंच के घर पहुंचा, तो उसकी भी सरपंच ने पिटाई कर दी। मंगलवार दोपहर के समय हुई छेड़छाड़ की इस घटना की शिकायत महिला पंच ने अनंतनाग पुलिस स्टेशन मेें कर दी। पुलिस ने मामला धारा 354/342 के तहत दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed