{"_id":"143-25847","slug":"Sri-nagar-25847-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल का वाईमैक्स लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल का वाईमैक्स लांच
Sri nagar
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भारत संचार निगम की ओर से इंटरनेट की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए वाईमैक्स को घाटी में शुरू किया गया है। वाईमैक्स रोज इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के लिए बीएसएनएल की ओर से नई सौगात है। भारत संचार निगम के जनरल मैनेजर चरण दास के मुताबिक हाल ही में इस सर्विस का उद्घाटन केंद्रीय राज्य टेलि क म्यूनिकेशन के मंत्री सचिन पायलट ने घाटी के उड़ी क्षेत्र से किया था। जनरल मैनेजर के मुताबिक वाईमैक्स से घाटी के लोगों को इंटरनेट की रफ्तार में सख्त कमी की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी वजह से लोग दूसरी निजी कंपनियों के कनेक्शन ले रहे थे, लेकिन वाईमैक्स के बाजार में आने से न सिर्फ इंटरनेट की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि बाजार में टेलि कम्यूनिकेशन की दूसरी कंपनियों के साथ बेहतर मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि वह इस सर्विस को बेचने के लिए वह वाईमैक्स को हर ग्राहक तक पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए हैं।इस दौरान हमारी इंजीनियरिंग विंग के लोग घाटी के बड़े संस्थानों में वाईमैक्स का डेमो भी दे रहे हैं, ताकि लेग अपने विभागों और घरों में भी वाईमैक्स की सुविधा का लाभ उठा सके, जीएम के मुताबिक यह दूसरे वायरलेस उपकरणों से ज्यादा तेज और लाभदायक है और इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दौरान यह उपकरण 90 प्रतिशत घाटी के क्षेत्रों उड़ी, सलामाबाद, कुपवाड़ा, बांडीपोरा, पुलवामा, पहलगाम, और काजीगुंड में भी बेहतर स्पीड के साथ चलाया जा सकता है, ताकि घाटी के कोने-कोने में यह सुविधा उपलब्ध हो। जीएम के मुताबिक वह उम्मीद करते हैं कि लोग इस नई सर्विस का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल पर लोगों का विश्वास है और संस्थान लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए बेहतर सर्विस को लोगों तक पहुंचाते रहेंगे।
विज्ञापन