{"_id":"143-25455","slug":"Sri-nagar-25455-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी ने नेकां पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी ने नेकां पर उठाए सवाल
Sri nagar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने नेकां नेतृत्व में चल रही सरकार पर श्रीनगर का विकास न करवाने पर सवाल खड़े किए। सोनावर विधानसभा क्षेत्र में पीडीपी वर्करों को संबोधित करते हुए उनका कहना था कि नेकां सरकार ने श्रीनगर के लोगों की परवाह करना छोड दिया है। नेकां चाहती है कि शहरवासी चुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया का बायकाट करें क्योंकि ऐसी स्थिति का सीधा फायदा नेकां को मिलेगा। उनका तर्क था कि नेकां कार्यकाल के दौरान श्रीनगर के विकास की रफ्तार में कमी आई है। बढ़ती जनसंख्या के कारण दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन