{"_id":"60f720cf8ebc3e79c3712008","slug":"605-jawans-of-jammu-and-kashmir-join-the-army-take-oath-of-service-to-the-country-shrinagar-news-jmu2398853153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के 605 जवान सेना में शामिल, देश सेवा की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के 605 जवान सेना में शामिल, देश सेवा की शपथ ली
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के विभिन हिस्सों से आए 605 जवान मंगलवार को भारतीय सेना का हिस्सा बने। दिलों में देश के प्रति सद्भाव और देश प्रेम का जज्बा लिए इन जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ने जवानों को जम्मू-कश्मीर के बाकी युवाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर प्रशंसा की।
श्रीनगर में स्थित जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फंट्री (जैकलाई) के बाना सिंह परेड ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान कोर्स सीरियल नंबर 125 के 605 जवान भारतीय सेना का हिस्सा बने। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए इन युवाओं ने जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में 11 महीने की कड़ी ट्रेनिंग प्राप्त की और एक रंगरूट से वीर जवान में परिवर्तित होकर सेना की जैकलाई का हिस्सा बने।
पासिंग आउट परेड के मौके पर जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर सुमेश सेठ ने सलामी ली। इस पासिंग आउट परेड के दौरान जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। उन्होंने कहा कि उन्हें आज काफी खुशी हुई है और गर्व महसूस हो रहा है सेना का हिस्सा बनते हुए। वह देश की सेवा और रक्षा करने के लिए वो सब करेंगे जो उनसे हो पाएगा। कमांडेंट ब्रिगेडियर सुमेश सेठ ने इन युवाओं को मुबारकबाद दी और उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अधिक से अधिक युवाओं को आगे आने और उन्हें सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
मेधावियों को मिला पुरस्कार
परेड के बाद मेधावी रंगरूटों को पुरस्कार से नवाजा गया। रंगरूट अर्शदीप सिंह को ओवर ऑल बेस्ट रिक्रूट के लिए शेर-ए-कश्मीर स्वोर्ड ऑफ ऑनर और त्रिवेणी सिंह मेडल से सम्मानित किया गया। रंगरूट पंकज सिंह को बेस्ट इन फायरिंग के लिए चेवांग रिंचेन मेडल से सम्मानित किया गया।