फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   2 policeman deid, police have no clue of terrorist attack

पुलिस को नहीं मिला आतंकी हमले का सुराग

Mon, 24 Jun 2013 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो,श्रीनगर Updated Mon, 24 Jun 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
2 policeman deid, police have no clue of terrorist attack

शनिवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


हालांकि इस घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 25 जून से दो दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को दिल्ली से सुरक्षा अधिकारियों का एक विशेष दल यहां पहुंच गया है।

वैसे तो सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त थीं। लेकिन शनिवार को आतंकी हमले में दो पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद सुरक्षा की पुन: समीक्षा के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील इलाकों में दूसरे दिन भी घेराबंदी जारी रखी। पुलिस ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय भी जम्मू कश्मीर की स्थिति पर नजर रखे हुए है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी राज्य सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं।


प्रधानमंत्री तथा यूपीए अध्यक्ष की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली से सुरक्षा अधिकारियों का एक विशेष दल भी रविवार को यहां पहुंच गया है। विशेष दल में एनएसजी के जवान और अधिकारी भी शामिल हैं।

वैसे तो प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। लेकिन अंतिम समय में अगर उनके कार्यक्रम में कोई फेरबदल नहीं होता है तो उनका श्रीनगर में ही कार्यक्रम होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed