{"_id":"664e46f6abc3fa1345026714","slug":"srinagar-terrorist-hideout-demolished-in-kupwara-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त... ग्रेनेड, पिस्टल और गोला बारूद बरामद, जंगल में मिला जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त... ग्रेनेड, पिस्टल और गोला बारूद बरामद, जंगल में मिला जखीरा
Thu, 23 May 2024 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 12:57 AM IST
सार
सैन्य जवानों को यह सफलता जिले के दर्दनार वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। सैन्य जवानों को यह सफलता जिले के दर्दनार वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान मिली है।
विज्ञापन
सेना की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने से रॉकेट प्रॉपपैल्ड ग्रेनेड, हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल के साथ गोला बारूद और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई से जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान सीमा पार से लगातार जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन