{"_id":"201ed7c6-8cd5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"srinagar-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर हमला: फरार तीसरा आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर हमला: फरार तीसरा आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर/एजेंसी
Updated Fri, 15 Mar 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके साथी आतंकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी बुधवार को बेमिना में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आत्मघाती हमले में शामिल थे, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे।
सूत्रों ने बताया कि दो आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने छत्ताबल इलाके को घेर लिया। इस अभियान के दौरान एक आतंकी को तो गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश देर रात तक जारी थी।
मालूम हो कि बुधवार को आतंकियों ने खिलाड़ियों के भेष में आकर हमले को अंजाम दिया था, इसमें दो आतंकियों को तो वहीं ढेर कर दिया गया था, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन