{"_id":"632a73c46a6a4b2a631fc8ab","slug":"srinagar-police-replied-to-asaduddin-owaisi-via-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: ओवैसी को श्रीनगर पुलिस का जवाब; 'सिर्फ तीन बार बंद की गई जामिया मस्जिद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: ओवैसी को श्रीनगर पुलिस का जवाब; 'सिर्फ तीन बार बंद की गई जामिया मस्जिद'
Wed, 21 Sep 2022 07:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:45 AM IST
सार
श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एक गैर कश्मीरी नेता की ओर से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि जामिया मस्जिद बंद है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह पूरी तरह खुली हुई है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामिया मस्जिद को लगातार बंद रखे जाने के संबंध में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह वास्तविकता से काफी दूर है।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया कि कोरोना काल के बाद केवल तीन मौके पर अस्थायी तौर पर बंद की गई थी। एक गैर कश्मीरी नेता की ओर से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि जामिया मस्जिद बंद है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह पूरी तरह खुली हुई है।
विज्ञापन
आतंकी हमले तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के इनपुट के बाद इसे तीन बार अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा था। जामिया इंतजामिया अधिकारियों की ओर से मस्जिद के अंदर किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने का आश्वासन देने में विफल रहने पर ऐसा किया गया था। गैर कश्मीरी व्यक्ति जो वास्तविकता से काफी दूर हैं वह जिम्मेदाराना व्यवहार करें। साथ ही सनसनी फैलाने के लिए गलत बयानी करने से बाज आएं।
विज्ञापन