{"_id":"503ce94408c2d9d90428e7746f8ebbd6","slug":"six-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: आतंकी हमले में छह पुलिस वाले जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: आतंकी हमले में छह पुलिस वाले जख्मी
अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 Oct 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के सौरा इलाके में बुधवार की देर रात हुए आतंकी हमले में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सौरा के अहमदनगर इलाके में कुछ आतंकियों के होने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी।
इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। तत्काल पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।
दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जो देर रात जारी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य क्षेत्रों से भी सुरक्षा बलों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया।