फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Shedding vehicle in the Brook

नाले में बहा वाहन, दो की मौत, तीन लापता

Sat, 19 Mar 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 19 Mar 2016 10:48 AM IST
सार

  • हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • पीएचसी रामसू में चल किया जा रहा है उपचार
  • रास्ता बंद होने से उपजिला अस्पताल पहुंचना मुश्किल
  • लापता लोगों की तलाश जारी

विज्ञापन
Shedding vehicle in the Brook
नाले में ग‌िरा वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामसू थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गांगरो इलाके में वीरवार दोपहर को पस्सियों की चपेट में आकर एक सूमो बिसलरी नाले में जा गिरा। इस हादसे में उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन पानी के तेज बहाव में लापता हो गए।

विज्ञापन


तीन अन्य का गंभीर हालत में पीएचसी रामसू में इलाज चल रहा है। रास्ता बंद होने के कारण इन तीनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक वीरवार की दोपहर को सूमो (जेके03सी-8188) में सवार आठ यात्री श्रीनगर के सोपियां से जम्मू की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जब गाड़ी गांगरो पहुंची तो भारी बारिश के कारण पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़का और भारी मात्रा में मलबा भी सड़क पर गिरना शुरू हो गया। दुर्भाग्य वश उस पत्थर और मलबे की जद में वह सूमो आ गया, जिससे वह सीधे बिसलरी नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों ने हादसे को देखते ही बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता लोगों की तलाश जारी

Shedding vehicle in the Brook
घायल को इलाज के ल‌िए ले जाते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

खराब मौसम के बावजूद बिसलरी में पानी के तेज बहाव के बीच से पांच मुसाफिरों को गंभीर हालत में निकाला गया, जिनमें सोपियां के शैय्यदपुरा निवासी मो. हजात मीर, मो. सिकंदर, गुलाम मोहम्मद, रियाज अहमद और मंजूर अहमद शामिल हैं। इनमें से मो. हजात ने रामसू प्राइमरी चिकित्सा केंद्र ले जाते समय दम तोड़ दिया।

जबकि मो. सिकंदर की मौत उप जिला अस्पताल बनिहाल ले जाते समय हो गई। बाकी तीन का इलाज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में ही चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि तीन लापता यात्रियों में अब्दुल रहमान, मो. हुसैन और मो. अशरफ भट शामिल हैं। ये तीनों भी उसी गांव के ही रहने वाले हैं।

वहीं दूसरी ओर रामसू थाना क्षेत्र के पंठियाल में हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की एक गाड़ी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। इससे गाड़ी में सवार थाना प्रभारी मो. अमीर मलिक तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उसमें एक एसपीओ घायल हो गया।

पत्थर की टक्कर से वाहन को भी नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद से प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया और हाईवे पर यातायात को बंद करने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed