जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़, कुलवंता और पंचारी क्षेत्रों में आज स्कूल बंद, आदेश जारी
सोमवार को बारिश के चलते नौकरी पेशा सहित बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। उधमपुर जिले के डुडु-बसंतगढ़, कुलवंता और पंचारी क्षेत्रों में आज स्कूल बंद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर में रविवार देर रात से जारी बारिश का सिलसिला सोमवार को भी दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। दिन के अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर में सड़कों पर जलभराव होने से पहले ही बदहाल सड़कों की हालत और बिगड़ गई है। दिनभर बाजारों में रौनक कम रही, जिसका असर मंडे मार्केट में भी देखने को मिला है। पहाड़ी एवं ग्रामीण क्षेत्रों गेहूं की फसल की कटाई की तैयारियां कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बागवानों को नुकसान हुआ है। वहीं, उधमपुर जिले के डुडु-बसंतगढ़, कुलवंता और पंचारी क्षेत्रों में आज स्कूल बंद रहेंगे। उधमपुर जिला मजिस्ट्रेट सलोनी राय आदेश जारी किया है।
जिले में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से जिले का अधिकतम तामपान रविवार के मुकाबले चार डिग्री गिर कर 25 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इससे अब ठिठुरन महसूस होने लगी है। चिनैनी सहित पहाड़ी इलाकों में कई जगह लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया है।Jammu & Kashmir | Schools in Dudu-Basantgarh, Kulwanta, and Panchari zones of Udhampur district to remain closed tomorrow, April 30th, 2024, due to inclement weather conditions and incessant rains: Udhampur District Magistrate Saloni Rai. pic.twitter.com/0JnawAHYCM
— ANI (@ANI) April 29, 2024विज्ञापन
उधर, सोमवार को बारिश के चलते नौकरी पेशा सहित बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। शहर की कई सड़कों में जलभराव के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई। कई जगहों पर नालियों में जल भराव होने से नालियों का गंदा पानी बीच सड़क में बहना शुरू हो गया। शहर की खस्ताहाल सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को शहर में लगने वाली मंडे मार्केट पर भी मौसम की मार पड़ी है। कम संख्या में लोगों के पहुंचने से दुकानदार मायूस दिखाई दिए।
शहर की इन सड़कों पर हुआ जलभराव
बारिश के चलते शहर की मुख्य सड़कों एमएच चौक, दोमेल चौक, धार रोड, जखैनी, कोर्ट रोड, आदर्श कॉलोनी, वीनस चौक, पुराना हाईवे पर जलभराव हुआ है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।