फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   School safety policy will be applicable for students in Udhampur jammu kashmir

उधमपुर: विद्यार्थियों के लिए लागू होगी स्कूल सुरक्षा नीति, जिला स्तर पर तीन अधिकारी नियुक्त

Fri, 19 Mar 2021 06:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
School safety policy will be applicable for students in Udhampur jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के सरकारी स्कूलों में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट की गाइड लाइन के साथ स्कूल सुरक्षा पालिसी को लागू किया जाएगा। इससे बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी और एक फील्ड अफसर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग अब विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहता है। इसी को लेकर अब नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत स्कूल सुरक्षा नीति को भी लागू किया जा रहा है। इसमें देखा जाएगा कि अगर स्कूल में कभी आग लगने की घटना होती है तो स्कूल में उपकरण होने चाहिए। स्कूल की इमारत की हालत पर भी पूरी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


अगर कोई इमारत असुरक्षित है, तो उसकी हालत को सुधारने के लिए फंड की व्यवस्था करवाई जाएगी। स्कूल की इमारत अगर किसी भूस्खलन की संभावना वाले स्थान बनाई गई है, तो उसे स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह से स्कूल के अंदर विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाली हर छोटी सी चीज को सामने लाकर उसका समाधान निकाला जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुरक्षा प्रबंधों के लिए अलग से फंड होंगे रिलीज

स्कूल सेफ्टी पॉलिसी के तहत शिक्षा विभाग से अलग से फंड रिलीज करेगा। फील्ड में नियुक्त किया गया कर्मचारी इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर नोडल अधिकारी को सौंपेगा और फिर नोडल अधिकारी इसके लिए फंड की व्यवस्था करवाएगा। 

जिला स्तर पर तीन अधिकारी किए गए हैं नियुक्त
स्कूल सुरक्षा नीति के तहत जिला स्तर पर तीन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें चीफ एजूकेशन अफसर, जिला शिक्षा योजना अधिकारी और फील्ड अफसर शामिल हैं। तीनों को जल्द ही गाइड लाइन जारी कर दी जाएंगी।

दो दिन पहले इसी इस पालिसी को लागू किया गया है। अभी पूरे दिशानिर्देश नहीं मिले हैं। जैसे ही पूरी गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी, इसको लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। - वैष्णो दास सुक्खा, फील्ड अफसर, उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed