{"_id":"573176764f1c1b745191985c","slug":"sainik-colonies-will-be-established-for-the-army-men-of-j-k-only-nirmal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के पूर्व सैनिकों के लिए होगी सैनिक कालोनी: निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के पूर्व सैनिकों के लिए होगी सैनिक कालोनी: निर्मल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 10 May 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने सैनिक कालोनी बनाने के प्रस्ताव को नकारा है। उन्होंने कहा कि अगर कालोनी बनेगी, तो उसमें केवल जम्मू-कश्मीर के पूर्व सैनिकों को बसाया जाएगा। राज्य के बाहर के किसी पूर्व सैनिक को बसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। श्रीनगर में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम के बाद डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि सैनिक कालोनी को बनाने का कोई प्रपोजल हमारे ध्यान में नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक विशेष कानून है, जिसके तहत केवल स्टेट सब्जेक्ट वाले ही जमीन खरीद सकते हैं। इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि देश भर के सैनिक यहां आकर बस जाएंगे। यह गलत बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जम्मू की सैनिक कालोनी में केवल यहीं के सैनिक रह रहे हैं, अगर यहां भी कोई ऐसा प्रस्ताव रखा जाएगा, तो वह भी केवल जम्मू-कश्मीर के सैनिकों के लिए ही होगा। वहीं जिला उपायुक्तों को जमीन देखने के लिए निर्देशित करने संबंधी बात पर कहा कि उनकी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है।