फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   road jam in jammu due to snowfall

6000 किमी सड़कों से हटाई बर्फ, हालत अब भी बुरे

Thu, 02 Jan 2014 11:33 AM IST
अमर उजाला,जम्मू
अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 02 Jan 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
road jam in jammu due to snowfall

बुधवार को जम्मू कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। पर जवाहर टनल और वैष्णो देवी सहित कुछेक इलाकों में बुधवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


जवाहर टनल में पांच फीट बर्फ हो चुकी है जबकि वैष्णा देवी में करीब एक फुट बर्फबारी हुई। वहीं, भैरों घाटी में सवा फुट के करीब बर्फबारी हुई।

सुखद बात रही कि बुधवार को मौसम साफ होने से श्रीनगर से हवाई यातायात बहाल हो गया। लेह में मौसम खराब रहने से केवल श्रीनगर-लेह की उड़ान रद्द कर दी गई।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से हाईवे बंद, सड़क संपर्क कटा
विज्ञापन


हालांकि, घाटी में मंगलवार को ठप हुई रेल सेवा बुधवार को भी बंद ही रही। भारी बर्फबारी के चलते जिला मुख्यालयों से कटे अधिकतर इलाकों को सड़क मार्ग से बर्फ हटाकर जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर बुधवार को भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो सका। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नगरोटा, सिद्हड़ा, उधमपुर, कुद, रामबन, बनिहाल और जवाहर टनल पर करीब 1500 छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं।

आईजी ट्रैफिक मुनीर खान ने बताया कि हाईवे पर वन-वे यातायात बहाल होने पर पहले फंसे हुए वाहनों को निकाला जाएगा। सभी फंसे हुए वाहनों के निकलने के बाद ही जम्मू और श्रीनगर दोनों ओर से बारी-बारी वाहनों को छोड़ा जाएगा।

जवाहर टनल पर पांच फीट बर्फबारी, वैष्णो देवी में भी हिमपात
बुधवार को हालांकि, रियासत के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा, पर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवाहर टनल और आसपास के इलाकों में पांच फीट बर्फ हो गई है।

इसके अलावा जम्मू संभाग में वैष्णो देवी में भी भारी बर्फबारी हुई। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक वैष्णो देवी पहाड़ियों पर बुधवार को करीब एक फुट बर्फबारी हुई जबकि भैरों घाटी में एक फुट से ज्यादा बर्फ पड़ी। इस बीच 6 हजार किलोमीटर तक सड़कों की बर्फ हटाई गई है।


अधिकारी के मुताबिक कंपकंपाती ठंड के बावजूद वैष्णो देवी दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। बीते दो दिनों में करीब 45 हजार भक्त मां के दर्शनों को कटड़ा पहुंच चुके हैं। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान रियासत में इक्का दुक्का स्थानों पर ही बारिश या हिमपात होने की संभावना है। मौसम साफ होने से तापमान में हल्का सुधार हुआ।

मंगलवार को तीस सालों में पहली बार आठ डिग्री तक पहुंच चुका जम्मू का दिन का पारा बुधवार को सामान्य से एक डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि श्रीनगर समेत घाटी और लद्दाख में रात का पारा जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed