{"_id":"0fe1519c-ea25-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"risk-of-infiltration-increased-on-loc-army-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से घुसपैठ का खतरा, एलओसी पर सेना सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से घुसपैठ का खतरा, एलओसी पर सेना सतर्क
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लगातार घुसपैठ के हो रहे प्रयासों को देखते हुए एलओसी पर तैनात सेना को सतर्क कर दिया गया है। सेना के आला अधिकारी ताजा स्थिति पर खुद नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
खासकर श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा मजबूत कर दिया गया है।
सोमवार की देर रात कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सेना ने घुसपैठ के एक प्रयास को विफल करते हुए हथियारों से लैस छह विदेशी आतंकियों को एलओसी पर ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
इलाका एलओसी से काफी करीब है, इसलिए आतंकियों के शव बरामद नहीं किए जा सके। गुप्तचर सूचनाओं के आधार पर सेना इसे एक बड़ी सफलता मान रही है।
घुसपैठ ही नहीं आतंकी हमले भी
श्रीनगर स्थित सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी इसे सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी बता रहे हैं।
श्रीनगर में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सैन्य कमांडर ने बताया कि घुसपैठ के प्रयासों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का विषय है, लेकिन भारतीय सेना ऐसी किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन
घुसपैठ ही नहीं, पिछले 24 घटों के दौरान आतंकियों ने अन्य तीन घटनाओं को अंजाम दिया। बुधवार सुबह कुपवाड़ा जिले के ही लोलाब इलाके में सेना के एक गश्ती दल पर आतंकी हमला कर एक जवान को घायल कर चुके हैं। अगले दिन मंगलवार देर शाम पुलिस के एक वाहन पर आतंकियों ने एक हथगोला दागा था, जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
आतंकी घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी के बाद दो सप्ताह से जारी श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है।