{"_id":"570e28ec4f1c1bee3f4a6acd","slug":"rape-threat-to-non-kashmiri-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर कश्मीरी छात्राओं को रेप की धमकी पर महिला आयोग के समक्ष दी याचिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर कश्मीरी छात्राओं को रेप की धमकी पर महिला आयोग के समक्ष दी याचिका
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 13 Apr 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी श्रीनगर में रेप और छेड़छाड़ की धमकियों के मामले को जम्मू विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने सामूहिक तौर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन के समक्ष एक याचिका में उठाया है। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के साथ धमकियां देने वालों पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि आयोग हस्तक्षेप कर गैर कश्मीरी छात्राओं के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करे। छात्राओं ने एनआईटी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जो लोग देश विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं उन्हें समर्थन दिया जाता है, जबकि गैर कश्मीरी छात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है। छात्राओं ने आरोप लगाए कि कई बार एनआईटी प्रशासन ने उन्हें कैंपस में धार्मिक उत्सव मनाने की अनुमति नहीं दी। ऐसी परिस्थितियों में छात्राओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
विज्ञापन
कालेज और स्थानीय प्रशासन की ढुलमुल कार्रवाई से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हैं। उन्होंने आयोग से मांग की कि ऐसी परिस्थितियों में यह सुनिश्चित बनाया जाए कि एनआईटी में गैर स्थानीय छात्राओं की पढ़ाई किसी तरह से बाधित न हो।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाए कि स्थानीय असामाजिक तत्व छात्रों पर दबाव बनाकर उन्हें डरा धमका रहे हैं। ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। याचिका पर सुचित्रा सिंह जंबाल, आकृति खजूरिया, निशा चड्ढा, प्रीति शर्मा, सपना, आरुषि, पलक शर्मा, जसमीत कौर, मीनू आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।