फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rape in jammu

दोस्त को घुमाने लाया जम्मू, कर दिया रेप!

Mon, 05 May 2014 08:10 AM IST
Updated Mon, 05 May 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
rape in jammu

जयपुर से घूमने के लिए जम्मू आई एक युवती ने अपने ही दोस्त पर बलात्कार का आरोप लगाया है। जयपुर पुलिस युवती के आरोपों की सत्यता की जांच करने के लिए रेजीडेंसी रोड स्थित एक होटल का रिकार्ड खंगालने के लिए पहुंची।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की। बताया जाता है कि पिछले दिनों दोनों जम्मू घूमने आए थे। युवती का कहना है कि इस दौरान युवक ने उसे एक होटल में रुकवाया और उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन

जम्मू में हो रही पूछताछ

rape in jammu

वापस जयपुर लौटने के बाद युवती ने इसकी शिकायत वहां की पुलिस से की। युवती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और युवक को वहीं गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि पुलिस रिपोर्ट में युवती ने उन स्थानों का जिक्र किया, जहां युवक उसे लेकर गया और उसके साथ जबरदस्ती की।

फिलहाल पुलिस होटल का रिकार्ड खंगालने और होटल स्टाफ से पूछताछ करने के बाद वापस लौट गई है। अगली कार्रवाई जयपुर पहुंचकर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed