{"_id":"60d744a70146647fc61a0e84","slug":"ranjit-sagar-lake-search-operation-was-conducted-on-the-information-of-suspicious-sighting-help-of-drone-was-also-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजीत सागर झील: संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन, ड्रोन की भी ली गई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजीत सागर झील: संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन, ड्रोन की भी ली गई मदद
Sat, 26 Jun 2021 08:46 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 26 Jun 2021 08:46 PM IST
सार
ग्रामीणों ने रंजीत सागर झील से सटे डोमार इलाके में दी थी संदिग्ध देखे जाने की जानकारी।
विज्ञापन
ranjit sagar lake(jammu kashmir
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंजीत सागर झील से सटे पहाड़ी इलाके डोमार में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें ड्रोन की मदद भी ली गई। गांव की एक महिला की ओर से सूचना दी गई थी कि उसने दो संदिग्ध लोगों को देखा है। इसके बाद पुलिस की एडवांस पार्टी को मौके पर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र संवेदनशील नहीं है। लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाकर इलाका खंगाला गया है। फिलहाल किसी भी तरह से कुछ भी संदिग्ध हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव की एक महिला की ओर से दो लोगों को सुबह साढ़े नौ बजे देखे जाने की जानकारी दी गई थी। सूचना दोपहर बारह बजे मिली, जिसके बाद पुलिस पार्टी को मौके पर रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोग अलर्ट हैं और किसी भी संदिग्ध मूवमेंट की जानकारी साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: श्रीनगर जिले में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड हमला, तीन नागरिक घायल
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त महिला ने बताया कि दो संदिग्ध लोग सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग उसके आंगन में आए और खाना मांगा। इसके बाद महिला ने जब नजदीक से बर्तन लाने की बात कही, तो उसे वहीं रुकने के लिए कहा। कुछ समय के बाद दोनों संदिग्ध मौके से चले गए। महिला ने बताया कि संदिग्धों ने सुरक्षा कर्मियों की तरह वर्दी भी पहनी हुई थी और हिंदी में बात कर रहे थे।