{"_id":"a861286d6edefa0ad45c71234d158133","slug":"wrong-parking-vehicles-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे और गलत पार्क किए वाहनों को जब्त कर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई पुलिस की विशेष मुहिम बुधवार को छठे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
ट्रैफिक और जिला पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने करीब दस वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस द्वारा बार-बार सहयोग मांगने के बाद भी जब लोगों ने पुलिस को सहयोग नहीं दिया तो मजबूर होकर पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि गलत पार्किंग से जाम की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को काफी परेशानियां होती हैं।
जाम के कारण मरीजों को समय से इलाज नहीं मिल पाने से उनकी मौत भी हो जाती है। एसएसपी ने कहा कि इसके बाद भी यदि लोगों में सुधार नहीं हुआ तो वह सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएंगे।