फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   World environment day

जीडीसी डूंगी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विज्ञापन
World environment day
राजोरी। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डूंगी के इको-क्लब ने "पारिस्थितिकी बहाली" विषय पर एक ऑनलाइन अंतर-कॉलेज निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजित किया। शनिवार को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में प्रकृति के साथ अच्छे संबंध बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रतियोगिता में भागीदार बने विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 21 विद्यार्थियों में से जीडीसी थाथरी के संजय कुमार ने पहला, जीडीसी डूंगी के चितरंजन शर्मा ने दूसरा और जीडीसी डूंगी के सुशील कुमार ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न उपायों के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के महत्व और लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ शमीम अहमद आजाद ने पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौध रोपण अभियान में सक्रिय होना समय की मांग है, क्योंकि पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की जिम्मेदारी है। इससे आने वाली पीढ़ियां प्रकृति के उपहारों का आनंद उठा सकेंगी। ईको-क्लब के संयोजक प्रो. जहीर अब्बास ने मूल्यांकन कर पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed