{"_id":"d9e0fcafa2e966597a824c56dbb6bb6e","slug":"water-problem-in-dhanor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर रोष
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के धनोर क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने जल्द सप्लाई को सुचारु न बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, माहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा व रहीम खान आदि ने बताया कि पिछले एक माह में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई, लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन दिलाकर वापस भेज दिया। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली, तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। घरों से दूर बने प्राकृतिक स्रोतों से पानी लेने में बहुत समय नष्ट होता है। सुबह शाम ठंड में परेशानी होती है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।