{"_id":"972ed07f4a605997eb7f85a05bc74aa0","slug":"vote-for-the-bjp-to-development-hema-malini-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए भाजपा को दें वोट: हेमा मालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए भाजपा को दें वोट: हेमा मालिनी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यदि जनता को विकास चाहिए तो वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मत दें। पिछले छह माह में केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई, जो सीधे जनता तक पहुंची। विदेशों में भी भारत का मान बढ़ा। इसके अलावा अमेरिका में मोदी की जय-जयकार हुई। हेमा मालिनी वीरवार को नौशेरा खेल मैदान में भाजपा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में बाढ़ आई थी, तो मोदी बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने कश्मीर पहुंचे थे। प्रधानमंत्री हर जगह विकास पहुंचाना चाहते हैं। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दूर करना पार्टी की प्राथमिकता है। फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि यदि यहां का विकास चाहिए तो भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रैना को जिताना होगा।
लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधाओं के लिए लोगों को कहीं जाना नहीं पड़ेगा। सारी सुविधाएं क्षेत्र में ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभा में उन्होंने रैना को जिताने की अपील की। कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। अब तक सभी पार्टियों ने जनता को केवल धोखा ही दिया है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो विकास में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर युवाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हर विभाग में नौकरियां निकाली जाएंगी। इसके पूर्व सभा स्थल पर पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रैना ने हेमामालिनी का माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर मूलराज शर्मा, जरनैल सिंह, चंद्रभूषण नाग, सुखराम चौधरी, नीना शर्मा आदि मौजूद रहे।