{"_id":"584072fb4f1c1b3413de5156","slug":"villagers-told-border-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती ग्रामीणों ने बताईं दिक्कतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती ग्रामीणों ने बताईं दिक्कतें
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
border
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारूण मलिक ने वीरवार गोक भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे बसे गांव मंधार, काईयां और किरनी का दौरा कर वहां बसे लोगों की परेशानियों को जानने के बाद मौके पर ही अधिकारियों को लोगों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पानी एवं गांव तक आवाजाही के लिए पक्की सड़कें उपलब्ध कराने की मांग की।
दोपहर के समय पहुंचे जिला विकास आयुक्त ने विद्युत विभाग, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास विभाग आदि के अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। स्थानीय सरपंच मोहम्मद सैहयद ने उनका स्वागत किया। जिला विकास आयुक्त ने गांव के उस पार स्थित पाक अधिकृत क्षेत्र को भी देखा।
इसके बाद गांव में जनता दरबार लगाया। ग्रामीणों ने जिला विकास आयुक्त को गांव में पाक गोलाबारी से हुए नुकसान का मुआवजा देने के साथ ही गांव में पक्के बंकर बनवाने, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सड़कें उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर जिला विकास आयुक्त ने कहा कि प्रशासन आप लोगों की बहादुरी और विकट परिस्थितियों में नियंत्रण रेखा पर बसे रहने की कद्र करता है। इसीलिए आपके पास हम लोग यहां पहुंचे हैं। आपकी सभी मांगों पर जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।