फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Viksit bharat sankalp yatra

हर गांव और इलाके की किस्मत बदल सकता है सहभागी शासन: उपराज्यपाल

विज्ञापन
Viksit bharat sankalp yatra
महल शाह पंचायत सांबा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए एलजी
विज्ञापन

घगवाल में 50 बिस्तरों वाले आयुष एकीकृत अस्पताल की आधारशिला रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/रामगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति समाज के सभी वर्गों का उत्साह आकांक्षी जम्मू-कश्मीर का भी प्रतीक है। उन्हें सभी चुनौतियों को कम करने के लिए सरकार की जवाबदेही पर पूरा भरोसा है। आम आदमी सामूहिक प्रयास में सबसे आगे है। प्रत्येक प्रमुख योजना में शत प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य रखता है और विकसित भारत के लिए नए रास्ते तैयार करता है। मेरा मानना है कि सहभागी शासन असमानताओं को कम कर सकता है, और हर गांव और इलाके की किस्मत बदल सकता है। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सांबा की पंचायत महल शाह में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही।
उपराज्यपाल वीरवार को महल शाह पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने घगवाल में 50 बिस्तरों वाले आयुष एकीकृत अस्पताल की आधारशिला रखी। बताया कि यह अस्पताल लोगों को आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। उपराज्यपाल ने समावेशी विकास को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर में विकासात्मक असंतुलन को दूर करने के लिए प्रशासन के प्रयासों को साझा किया। कहा कि चार वर्षों में प्रशासन, निर्वाचित प्रतिनिधियों और लोगों के सामूहिक प्रयासों ने आर्थिक विकास को साकार करने और ग्रामीण-शहरी अंतर को पाटने के लिए बेहतर शिक्षा सुविधाएं, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गांवों में स्वच्छता, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क और संचार कनेक्टिविटी को सक्षम किया है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे। सभी योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति, हर परिवार की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति, सभी नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार से समाज की अंतर्निहित क्षमता, उत्पादकता में वृद्धि होगी। इसके साथ रोजगार सृजन और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उपराज्यपाल ने पीआरआई सदस्यों, राजनीतिक नेताओं, युवाओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी लाभार्थी पीछे न छूटे। मौके पर केशव दत्त शर्मा अध्यक्ष डीडीसी सांबा, भुनिंदर कुमार सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, रमेश कुमार मंडलायुक्त जम्मू, शक्ति पाठक डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज, अभिषेक शर्मा उपायुक्त सांबा और जगदीश राज भट्टी सरपंच महल शाह पंचायत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लोगों को देश विकसित बनाने की दिलाई शपथ
इस अवसर पर प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उपराज्यपाल ने सरकारी विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मंजूरी पत्र सौंपे। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान और जल जीवन मिशन में योगदान देने वाली महिलाओं और पीआरआई सदस्यों को सम्मानित किया। लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed