{"_id":"f3f7c46a49fe6ffe2cff61ee1b7656f2","slug":"urn-out-of-town-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकली कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकली कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/राजोरी
Updated Sat, 28 Mar 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र में शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
जवाहर नगर स्थित भोली माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शहर के अन्य मंदिरों में जागरण, सत्संग और भंडारों काआयोजन किया गया।
जवाहर नगर से निकाली गई यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं, बच्चों और भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा विभिन्न रूटों से होती हुई दलोगड़ा स्थित भोली माता आश्रम में संपन्न हुई। आश्रम के पास बहने वाली नदी में भक्तों ने शाखा प्रवाह की और मां से सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर भोली माता के भक्त श्री दिलबाग जी महाराज ने कहा कि मानव को हर रोज मां की पूजा के लिए समय निकालना चाहिए।
उधर, दुर्गा अष्टमी पर लोगों ने अपने घरों में भी कन्या पूजन कर मां को प्रसन्न करने का प्रयास किया। इस अवसर पर पलमा स्थित संतोषी माता मंदिर में भी विशेष रूप से कन्या पूजन किया गया। भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन