{"_id":"ae9b204ed1659fc21f2e91c96fc1c967","slug":"three-teachers-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर तीन शिक्षक निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीईओ के औचक दौरे की गाज सोमवार को बिभंगली के सरकारी मिडिल स्कूल के तीन शिक्षकों पर गिरी। बिना कारण स्कूल से गैरहाजिर होने पर तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसमें एक शिक्षिका भी शामिल है। सीईओ ने मंजाकोट के जेडईओ को तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश जारी किए हैं।
सीईओ अब्दुल हमीद फानी ने बताया कि सरकारी मिडिल स्कूल बिंभरगली में करीब साढ़े दस बजे दौरा किया गया। यहां तीन शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। तीनों शिक्षकों मोहम्मद अफजल, नसरीन अख्तर और अब्दुल रेहमान को मौके पर ही निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
सीईओ ने मंजाकोट के जेडईओ को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह तीनों शिक्षकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करें। बिना अनुमति के गैरहाजिर रहने का कारण की तीन दिन में रिपोर्ट पेश करें। सीईओ ने ब्लाक की ग्रामीण शिक्षा समिति के सदस्यों व जेडईओ के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने उन्होंने स्कूल भवनों के निर्माण समय रहते पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ कहा कि गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।