{"_id":"bd3ae1a0ae50eb32c4c9e661aadbecbd","slug":"three-of-the-injured-passenger-bus-overturns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटने से तीन यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटने से तीन यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिला सुंदरबनी की स्योट तहसील में जम्मू से राजोरी जा रही बस के तीखे मोड़ पर पलटने से उसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जम्मू से राजोरी जा रही बस जब स्योट के पास पहुंची तो एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार अरशद बेगम निवासी बुद्धल, किरण देवी, आशा देवी निवासी लम्मन सुंदरबनी घायल हो गईं।
विज्ञापन
सभी का इलाज उपजिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। मोड़ पर पहुंचने पर भी उसने गति कम नहीं की, जिससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन