फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The spirits of the meritorious students who topped in 12th are high

Rajouri News: 12वीं में टॉप करने वाले मेधावियों के हौसले बुलंद

Fri, 07 Jun 2024 04:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 07 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
The spirits of the meritorious students who topped in 12th are high
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। जम्मू कश्मीर बोर्ड द्वारा 12वीं परीक्षा में राजोरी में टॉप करने वाले मेधावियों के हौसले बुलंद हैं। कोई आईएएस अफसर तो कोई डाक्टर बनने का सपना संजोए है। उनका कहना है कि सफलता पाने के लिए मेहनत व लगन की जरूरत है।
साइंस स्ट्रीम में 487 अंक लेकर मेरिट सूची मे 8वां स्थान हासिल करने वाली राजोरी के हिमाल्याण एजुकेशन मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नरगिस सुल्ताना खान ने डॉक्टर बनने का सपना संजोया है। वहीं इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल से 92 प्रतिशत अंक लेने वाली पूर्व सैन्य अधिकारी बीएन शर्मा की बेटी सुहानी शर्मा ने आईएएएस अधिकारी बन लोगों की सेवा करने की बात कही। जवाहर नगर स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल से 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मन्नत चड्डा ने भी आईएएस अफसर बनने की बात कही। वहीं 86% अंक प्राप्त करने वाली नंदनी ठाकुर ने शिक्षिका बन कर शिक्षा का अलख जगाने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन

85 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्साहित दीपाली शर्मा ने इंजीनियर बनने का सपना संजोया है। 82 प्रतिशत अंक हासिल कर डॉक्टर बनने की बात करते हुए प्रियांशी शर्मा ने बताया कि माता पिता के आशीर्वाद और शिक्षकोें की मेहनत से सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed