{"_id":"06ea4e773e153b39068d355c3bd9cb6e","slug":"the-girls-had-a-colorful-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम से बच्चियों ने मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम से बच्चियों ने मोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी, गोजरी और कश्मीरी भाषा को बढ़ावा देने के मकसद से शहर के कन्याओं के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बच्चियों ने कश्मीरी, पहाड़ी और गोजरी भाषा में गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीपीओ सुरेश कुमार ने छात्राओं को अन्य पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने पर बल दिया।
कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और पढ़ाई में रुचि भी बढ़ती है। स्कूल के हेड मास्टर शाहबाज खान और जेडईओ खुर्शीद मीर ने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन