{"_id":"4e652e0b6a0791e95a7b8a88a6a7b16f","slug":"the-father-daughter-injured-in-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में भतीजी पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में भतीजी पर कुल्हाड़ी से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के पलमा स्थित फरवाला गांव में भूमि विवाद के चलते सगे बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी 16 वर्षीय बेटी पर तेज धार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे दोनों भाइयों में लड़ाई हो गई। इस दौरान बड़े भाई मोहम्मद शकूर ने छोटे भाई मोहम्मद दीन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
जब उसकी बेटी फरीदा कोसर बीच बचाव में आई तो उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी जा लगी। लोगों ने घायल बाप-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है।