फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The entire staff of PHC suspended

पीएचसी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

Sat, 08 Oct 2016 08:50 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
The entire staff of PHC suspended
- फोटो : demo pic
क्षेत्र में बार-बार मिलने वाली जनता की शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए बीएमओ ने जब पीएचसी का औचक दौरा किया तो वहां ताले लटकते मिले। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डा. इकबाल मलिक को बार-बार शिकायतें मिल रहीं थी कि दरहाल ब्लाक के ढोक स्थित न्यू टाईप पब्लिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मनमर्जी से ड्यूटी पर हाजिर होते हैं।

शनिवार को बीएमओ ने जब पीएचसी का औचक दौरा किया तो वहां ताले लटकते पाए गए। पीएचसी के बाहर मरीजों को इंतजार करते देखा गया। पूछने पर मरीजों ने बताया कि यह पीएचसी अक्सर बंद ही रहती है। कभी कभार खुलती भी है तो एक या दो कर्मचारी ही हाजिर होते हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार से अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का कड़ा संज्ञान लेते हुए बीएमओ पीएचसी में नियुक्त सभी कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। बीएमओ डा. इकबाल के अनुसार पीएचसी में नियुक्त फार्मासिस्ट अब्दुल हमीद, फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर शमीम अख्तर, नर्सिंग मोहम्मद शब्बीर और सफाई कर्मचारी अब्दुल मजीद को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं बीएमओ ने सभी कर्मचारियों को सीएमओ कार्यालय राजोरी अटैच भी किया है। वहीं कुछ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा करने पर वहां सब कुछ सामान्य मिला और सभी को ड्यूटी पर हाजिर पाया गया।

बीएमओ ने सभी को समय की पाबंदी और ड्रेस कोड को अपनाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed