{"_id":"60ba72f08ebc3e8c0d315822","slug":"terrorist-hideout-destroyed-in-manyal-rajouri-news-jmu2366472141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्याल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्याल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में शुक्रवार को थन्नामंडी के मन्याल में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया। यहां से बंदूक, कारतूस, गोला-बारूद समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छानबीन करने से सेना और पुलिस के हाथ हथियारों की एक खेप लगी है। सेना को सूचना मिली कि थन्नामंडी के अजमताबाद क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। मामले की तह तक जाने के लिए सेना और पुलिस ने मन्याल, डन्ना और कोपरा के सामान्य क्षेत्रों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के दौरान संयुक्त दल ने मन्याल में एक ठिकाने का पता लगाया, जहां हथियार और गोला-बारूद गिराए गए थे। सेना ने वहां से चार पिस्तौल, आठ मैगजीन, 105 कारतूस, एक एके बंदूक, दो एके मैगजीन, 54 कारतूस, पैकेजिंग सामग्री और रस्सियां बरामद की हैं। इस संबंध में थन्नामंडी थाना में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।