{"_id":"b2dee9f21097ff87531eb6436897f6cb","slug":"ten-vehicles-siezed-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते दस वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते दस वाहन जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Mon, 29 Sep 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को पुलिस ने पुलस्त और बेतार नदी में अवैध खनन के आरोप में दस ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर लिया। जिला प्रशासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की टीम ने दोपहर को पुलस्त और बेतार नदी पर औचक छापा मारा। यहां रेत और बजरी निकालने में लगे दस ट्रैक्टर ट्रालियों को मौके पर जब्त कर लिया। वाहनों को थाने में ले जाया गया, जबकि चालकों को छोड़ दिया गया। असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू मोहम्मद शफीक का कहना है कि जिले में आई बाढ़ में जब चार पुलों को क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन
इस पर जिला प्रशासन ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था, जिसे पुलों को क्षति के कारण की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया था। इसमें पाया गया कि पुलों के आसपास अवैध खनन से पुलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इसके बाद डीसी ने जिले में बेतार नदी से लेकर सुरनकोट के बैराम गल्ला तक पुलों के दोनों तरफ पांच-पांच सौ मीटर तक के खनन प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आगे भी जा रहेगी।