{"_id":"20952249699489d34bcbd7c54cd49a4f","slug":"teenager-raped-at-knife-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाकोट सब डिवीजन के एक गांव में सोलह वर्षीय किशोरी को चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामना आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किशोरी शनिवार की शाम को घर से कुछ दूर जंगल में मवेशियों को चरा रही थी। वहां क्षेत्र के ही संजीव कुमार ने उससे दुष्कर्म किया।
किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने उससे छेड़छाड़ करनी चाही तो उसने इसका विरोध किया। इस पर युवक ने चाकू निकाल उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी के बेहोश हो जाने के बाद वह वहां से फरार हो गया। होश में आने के बाद किशोरी ने घर पहुंच आपबीती परिवार को सुनाई। इसके बाद परिवार के लोगों ने कालाकोट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की और आरोपी युवक को दबोच लिया। किशोरी को मेडिकल जांच के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।