{"_id":"b214c9e30c7b4d9978c7fb3f411a402f","slug":"surprise-raids-and-seized-heater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक छापामारी हीटर किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक छापामारी हीटर किया जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने अवैध रूप से हीटर लगाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विभाग के एक्सईएन द्वारा गठित की गई विशेष टीम ने शुक्रवार को शहर के जवाहर नगर और गुज्जरमंडी इलाकों में औचक छापेमारी की।
इस दौरान टीम ने काफी संख्या में अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे रूम हीटर और पानी गर्म करने वाली राड जब्त की। इस संबंध में एक्सईएन इरशाद अहमद ने बताया कि हर घर में बिजली की चोरी हो रही है।
लोग बिना किराया दिए ही रूम हीटर और पानी गर्म करने के लिए बिजली की राड प्रयोग कर रहे हैं।