{"_id":"f9ae5df3433b564ea8b262da26705af9","slug":"students-shared-reading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों में बांटी पाठ्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों में बांटी पाठ्य सामग्री
अमर उजाला/ब्यूरो, राजोरी
Updated Sun, 05 Apr 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को सुरनकोट तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल लठूंग में सौ छात्र छात्राओं को किताबें, कापियां और बस्ते वितरित किए।
इस अवसर पर पुलिस की तरफ से विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया ताकि बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को लगन और मेहनत से पढ़ाई कर कुछ बनने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरनकोट अजय शर्मा और स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद लतीफ चौधरी ने की।
एएसपी अमित गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर एएसपी अमित गुप्ता ने बताया कि यह सब सामान डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज और एसएसपी पुंछ द्वारा भेजा गया है ताकि बच्चे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई अच्छी तरह कर देश का नाम रोशन कर सकें।